한국어 English 日本語 中文简体 Deutsch Español हिन्दी Tiếng Việt Português Войти
Регистрация

Войти

Добро пожаловать

Благодарим Вас за посещение сайта Церкви Бога Обшества Всемирной Миссии

Вы можете войти на сайт, чтобы получить доступ к информации, предназначенной только для членов сайта.
Войти
Логин
Пароль

Забыли пароль? / Регистрация

Южная Корея

वर्ष 2019 विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए नए सेमेस्टर के शुभारंभ अवसर पर आराधना

  • Страна | कोरिया
  • Дата | 10 марта 2019
ⓒ 2019 WATV
10 मार्च को, जब सुखद वसंत बारिश हुई, वर्ष 2019 विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए नए सेमेस्टर के शुभारंभ अवसर पर आराधना कोरिया के ओकछन गो एन्ड कम प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित की गई। यह चर्च ऑफ गॉड की वार्षिक कार्यक्रम में से एक है जो विश्वविद्यालय के छात्र सदस्यों को उनकी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और ईमानदार विश्वास के साथ उनके सपनों को पूरा करने में मदद करता है।

इस वर्ष, इसमें 5,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया: नामांकित छात्र, नए छात्र, पुरोहित कर्मचारी, युवा वयस्कों के प्रभारी शिक्षक, और IUBA बाइबल पाठ्यक्रम(2014 में शुरू हुए 4-वर्ष 8-सेमेस्टर का इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी स्टूडेंट बाइबल अकादमी) के पहले स्नातक।

माता की आशीष की प्रार्थना के साथ आराधना शुरू हुई। माता ने पिता से प्रार्थना की कि वह युवा वयस्कों को पवित्र आत्मा की शक्ति पहनने की आशीष दें, ताकि वे अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकें और कैंपस में सार्थक परिणाम लाएं, और आशा की कि वे सर्वशक्तिमान परमेश्वर की संतानों के रूप में खुद पर गर्व महसूस करें और भविष्य की ओर आगे बढ़ें।
ⓒ 2019 WATV
माता ने छात्रों की प्रशंसा की जिन्होंने जहां कहीं उनकी मदद की जरूरत है वहां जाकर स्वयंसेवा कार्य किए और जगत के नमक और ज्योति की भूमिका निभाई। माता ने युवा वयस्कों को जो अपने जीवन की दिशा चुनते हैं, आवश्यक गुण सिखाए: अभ्यास और आत्मनियंत्रण। माता ने पिता के वचन बताए कि महान सफलता युवावस्था के दिनों में शुरू होती है, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि चीजों को अभ्यास में लाना। माता ने कहा, “दाऊद, यूसुफ और दानिय्येल जैसे विश्वास के पूर्वजों की तरह, जो लोग अपनी युवावस्था के दिनों से परमेश्वर का पालन करते हैं और परमेश्वर की इच्छा को अभ्यास में लाते हैं, उन्हें अद्भुत आशीषें और सम्मान मिलेगा। हानिकारक मीडिया से डगमगाए बिना अपने सपनों और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए, आपको मजबूत विश्वास और आत्मनियंत्रण की आवश्यकता है।” माता ने कहा, “भले ही परीक्षण और कष्ट हो, लेकिन आइए हम परमेश्वर के वचन के संपूर्ण हथियार बांधकर उन पर जय पाएं, और मानव जाति को बचाने के मिशन को पूरा करने वाले नायक बनें”(1पत 5:8–9; यहो 1:2–9; इफ 6:10–19; भजन 1:1–3)।

प्रधान पादरी किम जू चिअल ने प्रार्थना की, कि वे हमेशा परमेश्वर की ओर खड़े रहें, सत्य और धार्मिकता के मार्ग पर चलें, और कैंपस में दुनिया को बेहतर रूप में बदलें ताकि उन्हें कोई पछतावा न हो।

आराधना के बाद, पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया, और लगभग 60 विश्वविद्यालय के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने IUBA अध्ययन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और पिछले वर्ष में अपने चर्चों और स्कूलों में अच्छे उदाहरण बनाए।

ⓒ 2019 WATV
IUBA समापन समारोह 2018 में, एक छात्रा प्रतिनिधि ने स्नातक स्तर के वर्ग में समापन भाषण दिया। समापन भाषण देने वाली ने अपने कैंपस जीवन में अपने कनिष्ठों को प्रोत्साहित किया और चार वर्ष के IUBA कार्यक्रम के द्वारा जो कुछ भी उसने सीखा था, उसका पूरी तरह से अभ्यास करके सुसमाचार कार्य और समाज में योगदान देने का अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।

परिणाम रिपोर्ट 2018 में, कई छात्रों ने अपनी गतिविधियां समझाने के लिए उदघोषकों, मौसम ढलाईकार और पत्रकारों की भूमिका निभाई। विशेष रूप से ASEZ की गतिविधियां श्रेष्ठ होती थीं। ASEZ की स्थापना संकटग्रस्त पर्यावरण की रक्षा करने और सभी प्रकार की कठिनाइयों में संसार की मदद करने के लिए की गई थी। पिछले वर्ष के दौरान, सदस्यों ने “एक साथ अपराध कम करना,” “ग्रीनशिप,” और “संयुक्त राष्ट्र SDGs का कार्यान्वयन” जैसी विभिन्न परियोजनाओं को पूरा किया। सदस्यों ने सेमेस्टर के दौरान मुख्य रूप से कैंपस में काम किया, लेकिन छुट्टियों के दौरान उन्होंने कॉलेज के छात्रों और अन्य देशों के नागरिकों के साथ कई कार्य किए। उन्होंने 34 देशों में 367 सड़कों की सफाई की और विश्वविद्यालयों, सरकारों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 588 बार बैठक की आयोजित की। उन्होंने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके 70 से अधिक संगठनों के साथ साझेदारी की। राष्ट्रीय सीमाओं से परे उनके प्रयासों को 90 से अधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जैसे कि ‘ग्रीन एप्पल पुरस्कार’ के अंतरराष्ट्रीय अभियान के क्षेत्र में स्वर्ण पुरस्कार और अमेरिकी राष्ट्रपति स्वयंसेवा सुवर्ण पुरस्कार। चूंकि मीडिया द्वारा उन्हें देखा गया था, तो वे स्थानीय युवा लोगों के लिए एक आदर्श बन गया।

नए छात्रों ने अपने वरिष्ठों को स्वयंसेवा के कार्य से मूल्यवान अनुभव और ज्ञान प्राप्त करते हुए देखकर, उम्मीदों और उत्साह के साथ अपने कॉलेज के जीवन को रूपांकित किया। “मेरे कई दोस्त अंतर्राष्ट्रीय मामलों में रुचि रखते हैं और संयुक्त राष्ट्र में काम करने के इच्छुक हैं। विदेशी अध्ययन के हनकुक विश्वविद्यालय में एक नई छात्रा, सॉन्ग हयो री ने कहा, मुझे ASEZ के सदस्य के रूप में एक वैश्विक गतिविधि में भाग लेने में सक्षम होने की खुशी है।” विज्ञान और प्रौद्योगिकी के ग्योंग्गी कॉलेज से गु गी बोएम ने जिसे अपने विश्वविद्यालय के स्नातक समारोह में विश्वविद्यालय का अध्यक्षीय पुरस्कार मिला, कहा, “बाइबल के वचन, जो मैंने सेमेस्टर उद्घाटन आराधना और IUBA शिक्षा और नियमित स्वयंसेवक सेवाओं के दौरान सुने थे, उपयोगी दिशानिर्देश थे। मुझे यकीन है कि जब भी हम परमेश्वर की इच्छा को केंद्र में रखें, तो हमारे पास अच्छे परिणाम होंगे।”

ⓒ 2019 WATV
प्रधान पादरी किम जू चिअल ने आराधना के बाद विश्वविद्यालय के छात्रों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “मैंने आपके उत्साह से सबक सीखा है। आप माता की शिक्षाओं को अभ्यास में लाए और एकजुट होकर प्रयास किए हैं। इसीलिए आपने आश्चर्यजनक परिणाम उत्पन्न किए। मैं आपसे भविष्यवाणी के नायक के रूप में, परमेश्वर की इच्छा को पूरा करना जारी रखने के लिए कहना चाहता हूं।”

IUBA शिक्षा प्रणाली विश्वविद्यालय के छात्रों के विश्वास को मजबूत करती है और उनके बुनियादी आधार को विकसित करती है। इसे नेपाल, सिंगापुर और मलेशिया में अपनाया गया है। विश्वविद्यालय के छात्रों की दुनिया व्यापक हो रही है। नए पत्ते और फूलों को लाने वाले वसंत का स्वागत करते हुए, वे परमेश्वर के प्रेम और सत्य को अपने हृदयों में रखकर कैंपस में और संसार में अधिक जोरदार प्रयास कर रहे हैं।
Вводное видео о Церкви
CLOSE
Газета
Церковь Бога Общество Всемирной Миссии получила награду министерства здравоохранения и социального обеспечения
Интернет
ЦЕРКОВЬ ВЕРИТ В БОГА ОТЦА И В БОГА МАТЬ
Газета
Визит в Корою группы зарубежных верующих из разных уголков мира… объединение всех жителей земли